जेलेंस्की बोले- पुतिन अगर दो शर्तों को मानते हैं तो हम शांति समझौते पर चर्चा के लिए तैयार

March 19, 2022 10:24 am Total Views: 18448

ખેડા બ્યુરોચીફ : દિનેશ.જી.બાગરશા
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 33वें दिन भी जंग जारी है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की और यूक्रेन में संघर्षविराम की अपील की। इस बीच, रूस के साथ बातचीत कर रहे यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने रविवार को अहम जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने आज आमने-सामने मुलाकात करने का फैसला किया है

लाइव अपडेट

09:00 AM, 28-MAR-2022

जेलेंस्की ने रखी पुतिन के सामने दो शर्त

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी पत्रकार को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि यूक्रेन रूस के साथ शांति समझौते के हिस्से के रूप में एक तटस्थ स्थिति को अपनाने पर चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन इन दो शर्तों के साथ। उन्होंने कहा कि इस पर किसी तीसरे पक्ष को गारंटी देनी होगी और जनमत संग्रह भी रखना होगा।
07:58 AM, 28-MAR-2022

रूस और यूक्रेन के बीच आज से फिर होगी वार्ता

यूक्रेनी सांसद और वार्ता समूह के सदस्य डेविड अरखामिया ने जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच आमने-सामने की बातचीत का अगला दौर तुर्की में 28 से लेकर 30 मार्च तक होगा।
Advertisement Image

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर
,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में  हमारा यह नएवस  सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।