उत्तर-पूर्वी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, माला पहनाने के दौरान आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

April 12, 2023 9:21 am Total Views: 12320

ખેડા બ્યુરોચીફ : દિનેશ.જી.બાગરશા

एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पहले वह कन्हैया के लिए नारे लगाते हुए हाथ में फूल माला लेकर उन्हें पहनाने जाते हैं जैसे ही वह करीब आते हैं उनपर स्याही फेंककर थप्पड़ मारने लगते हैं। इस मामले में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने कहा कि शिकायत मिली है। जिस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यू उस्मानपुर चौथे पुश्ते पर शुक्रवार शाम को कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को कुछ लोगों ने पीट दिया। उनपर उस वक्त हमला किया गया जब वह ब्रह्मपुरी वार्ड से आप पार्षद छाया शर्मा के कार्यालय से बैठक करके निकल रहे थे। लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है।

Advertisement Image

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

loksabha election banner

एक वीडियो में दिख रहा है कि पहले वह कन्हैया के लिए नारे लगाते हुए हाथ में फूल माला लेकर उन्हें पहनाने जाते हैं, जैसे ही वह करीब आते हैं उनपर स्याही फेंककर थप्पड़ मारने लगते हैं। इस मामले में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने कहा कि शिकायत मिली है। जिस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Image

आरोपी की पहचान लोनी निवासी दक्ष चौधरी

वीडियो में कार्यकर्ता आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं भारत के टुकड़े-टुकड़े का नारा लगाने वालों का वह यही हाल करेंगे। देश का अपमान वह किसी कीमत पर नहीं सहेंगे। पीटने वाला मुख्य व्यक्ति लोनी निवासी दक्ष चौधरी बताया जा रहा है। इस मामले में पार्षद छाया शर्मा ने न्यू उस्मानपुर थाने में लिखित शिकायत दी है।

आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक थी। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार आए हुए थे। बैठक खत्म होने पर जब सब लोग बाहर जाने लगे तभी कुछ लोग आए और उनपर व कन्हैया कुमार को पीटने लगे।

Advertisement Image

कन्हैया कुमार का पक्ष नहीं लिया जा सका

पार्षद का आरोप है कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है। चार लोग चोटिल भी हुए हैं। आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले गोरक्षा दल से जुड़े हुए हैं। इस मामले में कन्हैया कुमार का फोन पर पक्ष लेने का प्रयास किया गया, पर बात नहीं हो सकी। बाबरपुर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी जुबैर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कन्हैया कुमार पर हमला करवाया है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर
,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा हैऐसे में  हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडरनिष्पक्षसत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक अमित साहू और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।