एक विवाह ऐसा भी, घर से रूठकर निकली पत्नी, पति के सामने रखी शर्त, खाकी ने दोबारा कराई शादी, गिफ्ट देकर की विदाई

April 12, 2023 9:33 am Total Views: 12323

ખેડા બ્યુરોચીફ : દિનેશ.જી.બાગરશા

Aligarh News चार महीने की शादी में पत्नी और पति के बीच अनबन होने लगी। दोबारा शादी करने की जिद के बाद थाने में पुलिसकर्मी बराती बने और दंपती का दोबारा विवाह कराया गया। पत्नी पति के साथ ससुराल लौट गई।

अलीगढ़ । ये कहानी ऐसे जोड़े की है, जो चार माह पहले ही विवाह के बंधन में बंधे थे। कुछ दिन बाद ही दोनों में खटपट हुई तो महिला पति को छोड़कर चली गई। इगलास में आकर भटक गई। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर में रखवाया और पति से संपर्क कर थाने बुलवाया। यहां पत्नी ने अनोखी शर्त रख दी कि दोबारा शादी होगी, तभी साथ जाएगी। फिर क्या था… रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति ने दोबारा औपचारिक रूप से ब्याह रचाया। विशेष बात ये रही कि खुद पुलिसकर्मियों ने माला, मिठाई आदि मंगवाई और शादी जैसा माहौल बनाया।

Advertisement Image

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कहासुनी के बाद घर से निकल आई खुशबू

बिहार के पटना क्षेत्र की खुशबू की शादी दिसंबर 2022 में राजस्थान के जोधपुर के थाना शेरगढ़ के पबूसर निवासी भंवरा राम के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले दोनों में कहासुनी हो गई तो खुशबू घर से निकल आई। भटकती हुई किसी तरह इगलास कस्बा में पहुंच गई। तीन दिन पहले महिला पुलिस को मिली तो उसे वन स्टाप सेंटर (अलीगढ़) भेज दिया गया। महिला के बताए गए पते की पड़ताल कर पति को सूचना देकर थाने बुलाया गया। मंगलवार को पति भंवरा राम यहां पहुंच गया। महिला ने पुलिस के समक्ष पुन: विवाह करने पर ही पति के साथ जाने की शर्त रख दी।

Advertisement Image

थाने में मिठाई और गिफ्ट मंगाकर कराया विवाह

कस्बा चौकी प्रभारी दिनेशचंद्र यादव ने बाजार से माला, मिठाई व गिफ्ट मंगाकर दंपती का कोतवाली में विवाह कराया। दंपती ने एक दूसरे को माला पहनाई। इसमें घराती-बराती पुलिसकर्मी ही बने। पुलिसकर्मियों ने दोनों को मिठाई खिलाई और खुशी-खुशी विदा किया। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पति से बिछुड़कर आई महिला को बरामद किया गया था। मंगलवार को उसे पति को सौंप दिया गया है।

Advertisement Image

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर
,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा हैऐसे में  हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडरनिष्पक्षसत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक अमित साहू और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।