‘धरती से जैसे डायनोसार लुप्त हो गए, कांग्रेस वैसे ही भारत से गायब हो जाएगी’, राजनाथ सिंह

April 12, 2023 9:19 am Total Views: 9414

ખેડા બ્યુરોચીફ : દિનેશ.જી.બાગરશા

रक्षा मंत्री ने बलिया के सिकंदरपुर के गांधी इंटर कालेज में कहा कि पहले देश की बागडोर संभालने वालों की कथनी और करनी में अंतर से ही लोगों में विश्वास का संकट पैदा हो गया था। भाजपा ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और जो भी वादे किए पूरा किया। अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 और तीन तलाक को खत्म किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 में ही आप लोगों ने साइकिल की चेन उतार दी थी। दस वर्षों तक जिस साइकिल में चेन न हो, वह आगे कैसे बढ़ेगी। कांग्रेस की हालत भी खराब है। धरती से जैसे डायनोसार लुप्त हो गए, कांग्रेस वैसे ही भारत से गायब हो जाएगी।

Advertisement Image

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

loksabha election banner
रक्षा मंत्री ने बलिया के सिकंदरपुर के गांधी इंटर कालेज में कहा कि पहले देश की बागडोर संभालने वालों की कथनी और करनी में अंतर से ही लोगों में विश्वास का संकट पैदा हो गया था। भाजपा ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और जो भी वादे किए, पूरा किया। अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 और तीन तलाक को खत्म किया। यह कदम किसी धर्म के विरोध में नहीं बल्कि मां और बहनों के सुंदर भविष्य के लिए था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 से पहले भारत की पहचान गरीब व कमजोर देश की थी। आज भारत कुछ कहता है तो पूरा विश्व सुनता है। मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी। अब हम पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनामी होंगे। चार चरणों का चुनाव समाप्त होने के बाद लोग मानने लगे हैं कि राजग 400 पार करने जा रहा है।

Advertisement Image

उन्होंने देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा का चुनाव अलग–अलग होने से देश का काफी पैसा इसमें खर्च हो जाता है। एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से देश के पैसों की बचत होगी।

रक्षा मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने अन्ना हजारे तक को धोखा दिया। अभी जेल से बाहर आएं हैं, लेकिन फिर अंदर चले जाएंगे। ऐसे नेता भारत का कल्याण नहीं कर सकते।

Advertisement Image

गुलाम कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि अब तो वहां के लोग भी मांग कर रहे हैं कि उन्हें भारत के साथ रहना है। उन्होंने कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा भारत ही नहीं पूरे विश्व में हो रही है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर
,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा हैऐसे में  हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडरनिष्पक्षसत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक अमित साहू और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।